क्या चमगादड़ खून चूसने वाले भी होते हैं ?



क्या चमगादड़ खून चूसने वाले भी होते हैं ?

सैकड़ों वर्षो  से खून पीने वाले पिशाचो की कहानियां  कही और सुनी जाती रही हैं।   पुराने जमाने में ऐसा कहा जाता था कि ऐसे पिशाच मरे हुए लोगों की आत्माएं हुआ करती हैं और वे अपना शिकार की खोज में गांव-गांव घूमती रहती हैं।   इस प्रकार की कहानियां यूरोप में लोगों द्वारा कही जाती थी।  दक्षिण अमेरिका में खून देने वाले चमगादड़ की खोज में से भी पहले इस तरह की कहानियां प्रचलित थी।  सन 1700  में दक्षिण और मध्य अमेरिका की खोज करने वालों ने खून पीने वाले चमगादड़ो से संबंधित कहानियों का वर्णन करना शुरू किया। इन कहानियों में सच्चाई को बहुत बढ़ा -चढ़ा कर बताया जाता था।  इसका असर यह हुआ कि सभी पिशाचो  को चमगादड़ के रूप में माना जाने लगा।  

चमगादड़ अकेला ऐसा स्तनपाई (अपने बच्चों को अपना दूध पिलाने वाला) जानवर है, जो उड़ सकता है।  साधारण चमगादड़ की लंबाई 6 से 9 सेंटीमीटर तक होती है। चमगादड़ दिन के उजाले में अंधेरे स्थानों और गुफाओ आदि में छुपे रहते है।  अधिकतर चमगादड़ कीड़े -मकोड़े, फल-फूल या मछली खाकर जीवित रहते हैं। लेकिन रक्तपाई चमगादड़ (Vampire Bat) खून चूसकर जिंदा रहते हैं।  इसी चमगादड़ के कारण लोग सभी चमगादड़ो से डरते हैं।  

रक्तपाई चमगादड़ मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है।  इसके पंखों का फैलाव 30 सेंटीमीटर (1 फ़ीट) और शरीर की लंबाई 10 सेंटीमीटर (4 इंच) होती है।   इसके आगे के 2 दांत बहुत ही पैने होते हैं।  इन्हीं दो दांतों से यह सोते आदमी, गधे, घोड़े, कुत्ते, गाय  अथवा मुर्गी के शरीर में छेद कर देता है।   यह चमगादड़ अपने दांत इतनी चतुराई से धासंता  है कि दुश्मन को जरा भी दर्द नहीं होता है।   फिर उस छेद से यह अपनी नली के आकार की जीभ  द्वारा  खून चाटता रहता है।   सबसे पहले यह  जानवर के शरीर को चाटता है  यदि चाटने से जानवर जाग जाता है तब यह उड़ जाता है और यदि नहीं जागता  तब दांतो से छेद करके आराम से खून पीता रहता है।  

इस चमगादड़  को 1 दिन में लगभग 30 ग्राम खून की आवश्यकता होती है।  यह खून इसे एक अथवा एक से अधिक जानवर से भी मिल सकता है।   यह केवल खून पीकर ही जिंदा रहता है।   यह चमगादड़ आमतौर पर आदमी पर हमला नहीं करता।  इसके  काटने से रेबीज (Rabies) जैसी बीमारी हो सकती है।  

====================================================================

Are Bats also Blood Suckers ?

Stories of blood-drinking vampires have been told and heard for hundreds of years. In ancient times it was said that such vampires are the spirits of dead people and they roam from village to village in search of their prey. These kinds of stories were told by people in Europe. Such stories were prevalent in South America even before the discovery of the blood blowing bats. In 1700, explorers from South and Central America began to narrate stories related to blood-drinking bats. In these stories the truth was greatly exaggerated. The effect was that all vampires came to be regarded as bats.

Bats are the only mammal (who feed their children) that can fly. Ordinary bats range in length from 6 to 9 cm. Bats hide in dark places and caves etc. during daylight hours. Most bats survive by eating  insects, fruits, or fish. But the Vampire Bat survive by sucking blood. Because of this bats, people are afraid of all bats.

Blood sucking Bats are found in Central and South America. Its wings are 30 cm (1 ft) and body length is 10 cm (4 in). Its front 2 teeth are very sharp. With these two teeth it pierces the body of a sleeping man, donkey, horse, dog, cow or chicken. This bat shatters its teeth so cleverly that the enemy has no pain at all. Then from that hole, it keeps licking blood through its tube shaped tongue. First of all, it licks the body of the animal, if the animal wakes up by licking, then it flies away and if it does not wake then it pierces through the teeth and drinks the blood comfortably.

This bat requires about 30 grams of blood in 1 day. This blood can also be obtained from one or more animals. It stays alive only by drinking blood. This bat does not usually attack man. Its bite can cause disease like rabies.

No comments:

Post a Comment