लॉकडाउन में क्राफ्ट आईडिया से निखारें बच्चों की क्रिएटिविटी
इस लॉकडाउन के कारण बच्चे घर से बाहर खुले में नहीं खेल सकते और इसीलिए आउटडोर गेम्स भी नहीं खेल सकते। और घर के अंदर ही रहना कई बार हम सभी के लिए बहुत ज्यादा बोरिंग हो जाता है। ऐसे में बच्चे इलेक्ट्रॉनिक चीज़ें ज़्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं जो उनके लिए अच्छा नहीं है। इनके साइड इफ़ेक्ट के बारे में बात न करते हुए हम ये सोचें कि उन्हें क्या करना चाहिए? ऐसा क्या है जिससे उनके समय का उपयोग भी हो, उन्हें मज़ा भी आये और वो बोर भी न हों। इन सभी प्रश्नों का उत्तर है हैंडीक्राफ्ट्स।
घर में ऐसा बहुत-सा सामान होता है, जिसे आप बेकार समझ कर फैंक देते हैं। उन्हीं में से एक है बेकार पेपर लेकिन आप इसका इस्तेमाल कई क्रिएटिव चीजें बनाने के लिए कर सकते हैं। बच्चों के साथ मिलकर आप उनके लिए घर पर खिलौने बनाने के लिए बेकार पेपर से आप ढेरों आइडियाज ले सकते हैं। इससे बच्चे खुश भी हो जाएंगे आप भी उनके साथ क़्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। इसके अलावा आप इसे घर की डैकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर की डैकोरेशन के साथ बच्चों की क्रिएटिविटी भी उभर कर आएगी। अपने बच्चों को यह सरल क्राफ्ट आइडियाज सिखाएं जो घर पर ही बनाए जा सकते हैं. इस तरह उनके अंदर आर्ट्स के लिए इंटरेस्ट आएगा और उनकी स्किल और क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी।
पेपर क्राफ्ट
पेपर क्राफ्ट क्या है? जो लोग जानते नहीं हैं वो सोचते हैं कि आखिर ये क्या है.? क्या ये कोई विशेष कलाकारी है ?हकीकत में पेपर क्राफ्ट का फील्ड बहुत व्यापक है। कागज की नाव बनाना भी पेपर क्राफ्ट है। पेपर क्राफ्ट क्या होते हैं, पेपरों की मदद से उपयोगी कलाकृतियों का निर्माण पेपर क्राफ्ट कहलाता है।
लॉकडाउन आप और आपके बच्चे भी इन्हें बनाना सीख सकते हैं। ये बहुपयोगी उपयोगी कला है। पेपर-क्राफ्ट के लिए प्रशिक्षण भी होते हैं। एक बार आप इस आर्ट में पारंगत हो गए तो आपको बहुत फायदा है। आप कागज की सामग्री बना कर मार्केट में बेच कर पैसे भी कमा सकते हैं। पेपर से आप कई चीजें बना सकते हैं। कागज से आप पेपर मॉडल्स या कार्ड मॉडल्स भी बना सकते हैं। कागज की कार्ड शीट से आप सस्ते में अच्छे पेपर मॉडल्स तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो कागज से विभिन्न प्रकार की सीनरी, लैटर बॉक्स और टोकरियाँ बना कर अपने घर को एक अच्छा लुक दे सकते हैं। पेपर क्राफ्ट से घर की सजावट के लिए कई आइडियाज आपको यू-ट्यूब पर मिल जायेंगे । दीवाल पर लटकने वाले पेपर वाल हैंगिंग क्राफ्ट्स भी बहुत सूंदर लगते हैं। आजकल इनकी एक से बढ़कर एक डिज़ाइन इंटरनेट पर मिल जाती हैं।
बच्चों के लिए क्ले आर्ट से बनाये खिलौने
क्ले आर्ट की दुनिया में बहुत सी चीजें छुपी हुई है। आप इससे 3d शेप बना सकते हैं जो कि हूबहू असली जैसा दिखता है। आइडिया में सबसे पहले आपको वाइट क्ले को एक शेप देना होगा। आप वाइट की जगह नॉर्मल क्ले भी यूज कर सकते हैं और फिर बाद में उस पर अलग-अलग कलर भी लगा सकते हैं। इसके बाद पेपर शीट में से एक टुकड़ा काटें जो कि इसकी स्क्रीन के बराबर हो। इसके बाद इस पेपर पर एक सुंदर चित्र बनाएं जैसे पहाड़, बादल या बारिश का। इसके बाद आप इस स्क्रीन की साइड को छोटे-छोटे क्ले क्राफ्ट से सजा सकते हैं जैसे रेनबो, क्ले बटन आदि स्क्रीन की नीचे की डिजाइन को उंगलियों से बनाया जा सकता है।
क्रेयॉन कलर्स से सजाये प्यारे पेपर बैग्स
यह आसान क्राफ्ट आईडिया आपके बच्चों को घर पर ही उनके खुद के लिए पेपर बैग बनाने में मदद करेगा। आप मार्केट से प्लेन पेपर बैग्स खरीद सकते हैं या इन्हें खुद ही बना सकते हैं। अब इन प्लेन पेपरबैग्स पर अपने बच्चों को कोई सीनरी या कोई क्रीचर बनाने के लिए कहें और उनमें क्रेयॉन या ऑयल पेस्टल से कलर करने के लिए कहें। यह नया और अलग आईडिया आपके बच्चों का आर्ट एंड क्राफ्ट में इंटरेस्ट बढ़ाएगा।अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो आप उसे इस तरह के क्यूट बनी, एंग्री बर्ड या लेडी बग बनाना भी सिखा सकते हैं। डैकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं
बच्चों के लिए सुन्दर बर्ड हाउस वाला क्राफ्ट
सबसे पहले घर बनाने से शुरू कीजिये। एक सिंपल सा बर्ड हाउस बनाने के लिए आप उसे लकड़ी से बना सकते हैं । इसके बाद आप उसे क्ले से डेकोरेट कर सकते हैं जैसे क्ले के फूल, लेडीबग, घर की छत की सजावट आदि बनाकर। अब एक कार्ड बोर्ड शीट से एक पक्षी बनाकर उसे सुन्दर रंगों से सजाएं। इसके अलावा और भी कई चीज़ो से बर्ड हाउस बना सकते है जैसे थर्मोकॉल , रंगीन पेपर्स , क्ले इत्यादि। पक्षियों के शिल्प को भी विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से बनाया जा सकता है: कपास पैड, रंगीन कागज, प्लास्टिक की बोतलें, नमक आटा, प्राकृतिक और किसी भी तरह की वेस्ट सामग्री।
पेपर बटरफ्लाई
इन पेपर बटरफ्लाई का इस्तेमाल आप घर की शोभा बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पेपर पर बटरफ्लाई ड्रोइंग कर लें। फिर कैंची की मदद से उसे बटरफ्लाई की शेप में काट लें। अब ऐसे कई बरटफ्लाई बना लें। फिर उन्हें ग्लू की मदद से दीवार पर ड्रैकोरेट करें। आप इसे आसानी से बच्चों के साथ मिलकर भी बना सकते हैं।
हम आशा करते हैं कि घर पर बनाने वाले ये बच्चों के आसान क्राफ्ट आपको पसंद आये होंगे। आप अपने बच्चों को ये सुंदर और आसान क्राफ्ट घर पर ही बनाने को बोल सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के। इन्हें बनाने के लिए ज़्यादा खर्च भी नहीं होता और ये क्ले जैसी आसानी से मिलने वाली चीज़ों से ही बन जाते हैं। यह सब सीख कर बच्चे घर में बोर भी नहीं होंगे और उनकी क्रिएटिविटी भी उभर कर आएगी। नीचे दिए कमैंट्स सेक्शन में आप अपनी राय दे सकते हैं।
===================================================================
During Lockdown Improve Children's Creativity With Craft Ideas
Due to this lockdown, children cannot play in the open outside the house and hence cannot play outdoor games. And staying indoors often becomes very boring for all of us. In this case, children start using electronic things more which is not good for them. While not talking about their side effects, let us think about what they should do. What is the use of their time, they should enjoy it and they should not be bored. The answer to all these questions is handicrafts
There is a lot of such stuff in the house, which you throw away considering it useless. One of them is waste paper but you can use it to make many creative things. Together with children, you can take a lot of ideas from useless paper to make toys for them at home. This will also make the children happy and you will also be able to spend quality time with them. Apart from this you can also use it for home decoration. This will bring home creativity along with home decor.
Paper Craft
What is paper craft? People who do not know, what do they think? Is this any special work? In reality, the field of paper craft is very wide. Making paper boats is also paper craft. What are paper crafts, the creation of useful artifacts with the help of papers is called paper craft.
During lockdown, you and your children can also learn to make these. This is a very useful art. There are also trainings for paper-craft. Once you become proficient in this art, you have a lot of benefit. You can also earn money by making paper material and selling it in the market. There are many things you can make from paper. You can also make paper models or card models from paper. You can make good paper models cheaply with a card sheet of paper. If you wish, you can give a good look to your home by making different types of scenery, letter boxes and baskets from paper. You can find many ideas for home decoration from paper craft on YouTube. Paper wall hanging crafts hanging on the wall are also very beautiful. Nowadays, more than one design is found on the Internet.
Make Clay Art Toys For Kids
Many things are hidden in the world of clay art. You can make a 3d shape from it that looks exactly like the real one. In the idea, first you have to give white clay a shape. You can also use normal clay instead of white and then apply different colors on it later. After this, cut a piece of paper sheet which is equal to its screen. After this make a beautiful picture on this paper like a mountain, cloud or rain. after this. After this, you can decorate the side of this screen with small clay craft such as rainbow, clay button, etc. The bottom design of the screen can be made with fingers.
Cute paper bags decorated with crayon colors
This simple craft idea will help your children to make their own paper bags at home. You can buy plain paper bags from the market or make them yourself. Now ask your children to make a scenery or a creche on these plane paperbags and color them with crayons or oil pastels. This new and different idea will increase your children's interest in art and craft. If your child is very young then you can also teach him how to make such cute bunny, angry bird or lady bug. Can also be used for decoration
Beautiful bird house craft for children
Start by building a house first. To make a simple bird house, you can make it out of wood. After this you can decorate it with clay by making clay flowers, ladybugs, roof decoration etc. Now make a bird from a card board sheet and decorate it with beautiful colors. Apart from this, you can make bird houses with many other things like thermocol, colored papers, clay etc. Bird craft can also be made from a wide variety of materials: cotton pads, colored paper, plastic bottles, salt flour, natural and any kind of vest material.
Paper Butterfly
You can use these paper butterflies to beautify your home. To make this, first make butterfly drawing on paper. Then with the help of scissors, cut it into the shape of the butterfly. Now make several such butterflies. Then draw them on the wall with the help of glue. You can also make it easily with children.
We hope that you will like these easy home craft kids. You can ask your children to make this beautiful and easy craft at home without any problem. They do not cost much to make and they are made from easy things like clay. In the comments section below, you can give your opinion.







Interesting ideas for kids
ReplyDelete